विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board 10th Result: परदेस में मजदूरी करते हैं पिता, बेटे सुमित ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गाड़ा झंडा

Published: Sun, 29 Mar 2026 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:54 PM (IST)

सुमित कुमार यादव ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक (97%) प्राप्त कर राज्य में छठी रैंक और अररिया जिले ...और पढ़ें

सुमित को 5000 रुपये देते शिक्षक। (जागरण)

सुमित को 5000 रुपये देते शिक्षक। (जागरण)

HighLights

  1. सुमित ने मैट्रिक परीक्षा में 97% अंक प्राप्त किए।

  2. बिहार में छठी रैंक, अररिया जिले में टॉप किया।

  3. सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य रखा है।

संवाद सूत्र, पलासी (अररिया)। जहां चाह होती है, वहां राह होती है। सच्ची लगन से मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है।

इसे सच कर दिखाया है अररिया जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मालद्वार के छात्र व बकेनियां गांव के कृष्ण कुमार यादव व किरण देवी के पुत्र सुमित कुमार यादव ने।

उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में 485 (97 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर बिहार में छठी रैंक व अररिया जिले में टॉप किया है। उनकी इस सफलता से माता-पिता सहित स्वजनों में खुशी की लहर छा गयी है।

5000 रुपये देकर किया सम्मानित

सुमित की इस सफलता पर प्लस टू उत्क्रमित मावि मालद्वार के शिक्षकों संकुल समन्वयक विकास कुमार विश्वास, प्रधानाध्यापक विपीन कुमार व शिक्षक संजीव कुमार विश्वास द्वारा नकद पांच हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, इस सफलता पर सुमित कुमार यादव ने खुशी जताते हुए अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता सहित अपने सभी गुरुजनों को दिया है।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता परदेश में मजदूरी करते हैं। जबकि माता एक गृहिणी है। माता-पिता के आशीर्वाद से मैंने प्राइमरी शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त करने के बाद मैट्रिक की परीक्षा प्लस टू उत्क्रमित मावि मालद्वार से दी थी।

उन्होंने कहा कि मेरी इस सफलता में कोचिंग के शिक्षक धीरज कुमार झा सहित ऑनलाइन पढ़ाई की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

सुमित ने बताया कि मैं इंटर में साइंस लेकर आगे की पढ़ाई करुंगा। मेरा उद्देश्य सिविल सेवा परीक्षा पास कर लोगों की सेवा करने का है।

यह भी पढ़ें- पापा मैकेनिक, बेटी ने बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट में किया कमाल; औरंगाबाद की रितु ने हासिल किया 6वां रैंक

यह भी पढ़ें- BSEB Bihar board 10th result 2026 : शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में पाया छठा स्थान, मां के त्याग की जीत