सासाराम के रास्ते चलेगी खातिपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए खातीपुरा और हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने की ...और पढ़ें

सासाराम के रास्ते चलेगी खातिपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
HighLights
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए स्पेशल ट्रेन।
खातिपुरा-हावड़ा के बीच एक फेरा परिचालन।
सासाराम, डेहरी आनसोन स्टेशनों पर ठहराव।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा डीडीयू-गया-कोडरमा-गोमो-धनबाद के रास्ते खातीपुरा और हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
यह ट्रेन खातिपुरा से 29 अगस्त तथा हावड़ा से 31 अगस्त को चलेगी, जो अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आनसोन, सासाराम जंक्शन, भभुआ रोड स्टेशन पर रुकते हुए गंतव्य हो जाएगी।
इस स्पेशल में दो द्वितीय वातानुकूलित चार तृतीय वातानुकूलि के अलावा सात स्लीपर व आठ सामान्य कोच होगा।
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 29 अगस्त को खातीपुरा (जयपुर) से 17.00 बजे चलकर रविवार को 09.30 बजे डीडीयू, भभुआ रोड 10.18, सासाराम 10.5, डेहरी आनसोन 11.05 पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09710 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 31 अगस्त को 00.15 बजे चलकर मंगलवार को डेहरी आनसोन 12 बजे, सासाराम 12.20 व भभुआ रोड 12.58 में पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से यात्रियों को सहुलियत होगी।
यह भी पढ़ें- लखीसराय को सौगात: 28 से दौड़ेगी भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस, अभयपुर और किऊल में भी रुकेगी ट्रेन
