विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय को सौगात: 28 से दौड़ेगी भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस, अभयपुर और किऊल में भी रुकेगी ट्रेन

Published: Thu, 27 Aug 2026 02:15 PM (IST)

भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 28 अगस्त से शुरू हो गया है, जिसमें अभयपुर और किऊल स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

28 से दौड़ेगी भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस, अभयपुर और किऊल में भी रुकेगी ट्रेन

28 से दौड़ेगी भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस, अभयपुर और किऊल में भी रुकेगी ट्रेन

HighLights

  1. भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 28 अगस्त से शुरू।

  2. अभयपुर और किऊल स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित।

  3. लखीसराय, पूर्वी बिहार को अहमदाबाद, कोटा से सीधी कनेक्टिविटी।

संवाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। जिले के अभयपुर एवं किऊल स्टेशन पर ठहराव (स्टॉपेज) के साथ भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। शुक्रवार को यह ट्रेन भागलपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।

इससे पहले ट्रेन अहमदाबाद से भागलपुर के लिए रवाना हो चुकी है। ट्रेन के परिचालन से लखीसराय जिले सहित पूर्व बिहार के लोगों को अहमदाबाद और कोटा जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध हो जाएगी।

भागलपुर से अहमदाबाद जाने के क्रम में ट्रेन शाम 4:45 बजे भागलपुर से रवाना होगी। अभयपुर स्टेशन पर शाम 6:13 बजे पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 6:15 बजे रवाना होगी।

इसके बाद किऊल स्टेशन पर शाम 7:15 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 7:20 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

लखीसराय जिला परिषद के पूर्व सदस्य आशुतोष कुमार की मांग पर क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रयास से रेल मंत्री द्वारा ट्रेन का पटना से भागलपुर तक विस्तार कराया गया है।

ट्रेन सेवा शुरू होने से जिले के यात्रियों को गुजरात और राजस्थान की ओर जाने के लिए एक अतिरिक्त सीधी रेल सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन के ठहराव से सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के यात्रियों को भी विशेष सुविधा मिलेगी।

यात्री अभयपुर स्टेशन से सुबह ट्रेन पकड़कर भागलपुर जा सकेंगे। इससे लोग भागलपुर में दिनभर अपने जरूरी कार्य निपटाकर वापस लौट सकेंगे। क्षेत्र के लोगों ने ट्रेन के ठहराव और परिचालन शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।

यह भी पढ़ें- Festive Special Trains : गांधीधाम-भागलपुर और उधना-मालदा स्पेशल ट्रेनें 13-13 ट्रिप चलेंगी, शेड्यूल और डेट जारी