कला उत्सव में छात्रों ने प्रदर्शित की अपनी प्रतिभा
रोहतास। स्थानीय शेरशाह सूरी इंटरस्तरीय विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय कला उत्सव
रोहतास। स्थानीय शेरशाह सूरी इंटरस्तरीय विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों ने कागज पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। उत्सव का उदघाटन डीपीओ सर्व शिक्षा सुमन शर्मा, कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय, बीईपी के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार मांझी, एपीओ रामभजन समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि रोहतास की भूमि हर ²ष्टिकोण से उर्व है। शिक्षा की लौ भी अच्छी तरह से जलाई जा रही है। जिसमें यहां के बच्चे नित्य दिन सफलता की इबारत लिख रहे हैं। उत्सव में संगीत, नृत्य, चित्रकला व वादय-वादन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया। लगभग 80 उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के तीन सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समग्र शिक्षा के संतोष कुमार प्रजापति, विजय हर्ष वर्धन, विकास सिंह ने अहम भूमिका निभाई। सुधाकर पांडेय, दुलारचंद प्रसाद, सचिन दूबे, आनंद त्रिपाठी, रंजीता कुमारी, अमित कुमार व सुनील कुमार की आठ सदस्यीय निर्णायक मंडल ने विजेता छात्रों की घोषणा की। संचालन आनंद तिवारी व शाकिर अली ने संयुक्त रूप से किया। सभी चार विधाओं से एक छात्र व एक छात्रा का चयन राज्यस्तरीय उत्सव के लिए किया। चयनित छात्रों में चित्रकला से श्रीशंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय से अमन कुमार व प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय संझौली की पल्लवी कुमारी, संगीत में श्रीशंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के तावीश आलम व शौंडिक उच्च विद्यालय राजपुर की सपना कुमारी, वाद्य-वादन में गौरीशंकर उच्च विद्यालय संझौली के चंद्रशेखर कुमार व केके हाई स्कूल की सलोनी कुमारी तथा नृत्य में शंकर उच्च विद्यालय के हिमांशु कुमार व शौंडिक उच्च विद्यालय राजपुर की उर्मिला कुमारी शामिल हैं।