जामा मस्जिद रोड पर गंदगी का अंबार
नोखा: रोहतास। स्थानीय जामा मस्जिद रोड पर फैली गंदगी से लोगों को काफी परेशानी का सामना कर
By Edited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 06:19 PM (IST)
नोखा: रोहतास। स्थानीय जामा मस्जिद रोड पर फैली गंदगी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में बंदगी से उत्पन्न दुर्गंध के कारण कई तरह के संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका पैदा हो गई है। सड़क किनारे मुर्गा, मछली, बकरी के मांस बेचने से काफी दुर्गंध देता है। कई बार नपं प्रशासन द्वारा दुकान को हटा दिया गया। परंतु दुबारा उसी जगह दुकान लगा दी जाती है। इस रास्ते में मंदिर, मस्जिद दोनों है। परंतु गंदगी के कारण मंदिर में जाने वाले श्रद्धालु के अलावे नमाजियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि दुकानों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें