विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोन नदी में बढ़ा पानी का दबाव: इंद्रपुरी बराज से 1.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, बराज के 35 फाटक खोले; विभाग अलर्ट

Published: Fri, 21 Aug 2026 10:29 PM (GMT+05:30)

रोहतास के इंद्रपुरी बराज में पानी की आवक बढ़ने के बाद 35 फाटक खोलकर 1.24 लाख क्यूसेक पानी सोन नदी ...और पढ़ें

बराज के 35 फाटक खोले गए

बराज के 35 फाटक खोले गए

HighLights

  1. इंद्रपुरी बराज में 1.38 लाख क्यूसेक पानी की आवक।

  2. 35 फाटक खोलकर 1.24 लाख क्यूसेक सोन में छोड़ा।

  3. जल संसाधन विभाग द्वारा 24 घंटे निगरानी जारी।

संवाद सहयोगी, डेहरी आनसोन (रोहतास)। रोहतास के इंद्रपुरी बराज में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को बराज में कुल 1.38 लाख क्यूसेक पानी पहुंचा, जिसके बाद जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए फाटकों को खोलना पड़ा।

बराज के 69 में से 35 फाटक खोलकर 1,24,653 क्यूसेक पानी सोन नदी में प्रवाहित किया गया। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

बराज के 35 फाटक खोले गए

बराज में पानी का दबाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने 35 फाटकों को खोलकर पानी की निकासी शुरू की। बराज की सुरक्षा और जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

वहीं खेती की जरूरतों को देखते हुए धान की फसलों की सिंचाई के लिए पश्चिमी नहर में 9,110 क्यूसेक और पूर्वी संयोजक नहर में 4,255 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

बाणसागर से पानी रोकने का अनुरोध

जल संसाधन विभाग की मॉनिटरिंग कार्यपालक अभियंता भारती रानी के अनुसार, बढ़ती आवक को देखते हुए मध्य प्रदेश स्थित बाणसागर जलाशय से फिलहाल पानी की आपूर्ति रोकने का अनुरोध किया गया है।

हालांकि, बाणसागर से अभी करीब 5,000 क्यूसेक पानी की आवक जारी है। जरूरत पड़ने पर वहां से अतिरिक्त पानी की मांग की जा सकती है।

रिहंद से भी सोन में आ रहा पानी

उत्तर प्रदेश के रिहंद जलाशय में जल विद्युत केंद्र के चालू रहने के कारण वहां से भी लगातार करीब 4,000 से 5,000 क्यूसेक पानी आ रहा है।

इंद्रपुरी बराज पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि स्थिति के अनुसार समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

यह भी पढ़ें- कोसी डैम, नदी जोड़ परियोजना और बड़े कॉरिडोर... दिल्ली में सम्राट चौधरी ने केंद्र के सामने रखीं बिहार की ये बड़ी मांगें