दहेज हत्या के आरोपित पति व सास गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के सलूकपुर से पुलिस ने मंगलवार को दहेज हत्या के आरोपित सास व पति को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि सलूकपूर निवासी राजेश पासवान व उसकी मां पुनपुना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रोहतास । थाना क्षेत्र के सलूकपुर से पुलिस ने मंगलवार को दहेज हत्या के आरोपित सास व पति को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि सलूकपूर निवासी राजेश पासवान व उसकी मां पुनपुना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि राजेश पासवान ने अपने स्वजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए एक वर्ष पूर्व अपनी पत्नी सवीता देवी कि हत्या कर शव को पुआल कि कुटी के ढेर मे छिपा दिया था। जब सविता के पिता कौपा निवासी रामअशीष राम को इसकी सूचना मिली तो सलूकपूर गांव पहुंचे और अपनी पुत्री के बारे मे जानकारी लेनी चाही तो ससुराल वाले उनसे उलझ गए और उनकी पुत्री को घर से भाग जाने का आरोप लगा दिया। बाद में पिता के आवेदन पर पुलिस ने छानबीन के दौरान घर के पीछे रखे कुटी के ढेर से शव को बरामद कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने ससुर हरेराम पासवान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।