Move to Jagran APP

रोहतास में चुनमुन उरांव समेत आधा दर्जन नक्सली गिरफ्तार

सीआरपीएफ व रोहतास पुलिस ने संयुक्त अभियान चला रविवार की देर शाम कैमूर पहाड़ी ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 09:52 PM (IST)
रोहतास में चुनमुन उरांव समेत आधा दर्जन नक्सली गिरफ्तार
रोहतास में चुनमुन उरांव समेत आधा दर्जन नक्सली गिरफ्तार

सीआरपीएफ व रोहतास पुलिस ने संयुक्त अभियान चला रविवार की देर शाम कैमूर पहाड़ी के विभिन्न गांवों से आधा दर्जन कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से लूटे गए 10500 रुपये बरामद भी किए गए हैं। गिरफ्तार नक्सलियो में झारखंड, बिहार व उत्तरप्रदेश में सक्रिय माओवादी चुनमुन उरांव भी शामिल है। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने सोमवार शाम प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि रोहतास थाना क्षेत्र के धनसा गांव की वार्ड सदस्य दुलारी देवी के घर गत 19 सितंबर को आधे दर्जन नक्सली उसे बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। मारपीट कर घर में रखे 74000 रुपये लूट कर चलते बने। उन्होंने बताया कि दुलारी देवी को गांव में गली-नली के निर्माण के लिए 74000 रुपये की राशि मिली थी। बताया कि घटना के कुछ दिन पूर्व झारखंड के लातेहार जिला निवासी चुनमुन उरांव व ़कुब्बा निवासी उपेन्द्र उरांव के साथ वार्ड सदस्य दुलारी देवी के घर नाली गली निर्माण में लेवी मांगने गए थे। वार्ड सदस्य द्वारा लेवी देने से इनकार करने पर उसके साथ पिटाई कर रुपये लूट लिए। बताया कि गिरफ्तार चुनमुन उरांव उत्तर प्रदेश, झारखंड व बिहार में कई माओवादी घटनाओं में शामिल रहा है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और गढ़वा जेल में भी बंद रहा है। हाल ही में वह जेल से रिहा हुआ था। जेल से रिहा

होने के बाद वह कैमूर पहाड़ी पर अपना जाल फैलाना चाह रहा था। लेकिन उसके मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। कहा कि गिरफ्तार चुनमुन उरांव व उपेन्द्र उरांव की स्वीकरोक्ति बयान पर इस घटना में शामिल रोहतास थाना क्षेत्र के नयकाडीह के केदार उरांव, बरवाडीह ़कुब्बा के राजेश उरांव, कमलेश उरांव और कपड़फूटी गांव के राजेंद्र उरांव को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास हथियार होने की सूचना पर भी पूछताछ की जा रही है। उपेन्द्र उरांव पर कैमूर, उत्तरप्रदेश व झारखंड में आधे दर्जन उग्रवादी घटनाओं में शामिल होने का मामलावहां के थानों में दर्ज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.