सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र की मथुरी पंचायत अंतर्गत श्रीकृष्ण मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को पंचाय
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र की मथुरी पंचायत अंतर्गत श्रीकृष्ण मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को पंचायत अध्यक्ष राहुल कुमार ¨सह की अध्यक्षता में जदयू पंचायत कार्यकारिणी एवं बूथ प्रभारियों की बैठक हुई। पर्यवेक्षक के रूप में जिला महासचिव बसंत राय, प्रखंड प्रभारी दीपक शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष लल्लू चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष जदयू विकास कुमार ¨सह उपस्थित थे। महासचिव ने कहां कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उनके मान सम्मान की रक्षा करना पार्टी के नेताओं का कर्तव्य बनता है। जब तक हमारा कार्यकर्ता मजबूत और अपने आपको आत्मविश्वास से भरपूर नहीं रखेगा, तब तक कहीं ना कहीं हम लोग का भी मनोबल कमजोर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसलिए आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखना है, ताकि किसी भी परिस्थिति में पार्टी की मजबूती बनी रहे। वहीं प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ¨सह ने कहा कि हमारी सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए जागरूक एवं सचेत है। राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के फार्मूला पर कार्य कर रही है। इसके उद्देश्य से कोई भी हमें गुमराह या भटका नहीं सकता है। जब तक हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा नहीं बहा देंगे, तब तक हमारी पार्टी चैन से सोने वाली नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की विकास योजना तथा उपलब्धियों को जन जन पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में पंचायत उपाध्यक्ष बलजीत कुमार, ¨प्रस कुमार, रजनीश कुमार, पुनील ¨सह, बब्लू ¨सह, कोल परिवहन संघ अध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह, सचिव संतोष ¨सह उर्फ गुड़डु, वकील ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, विजय ¨सह, रामाश्रय राम, सतीश कुमार, शिवन, अक्षय, अनीश, संतोष व सरोज सहित कई लोग उपस्थित थे।