Move to Jagran APP

सब्जी प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की झलक

किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर प्रगतिशील कृषक बन सकते हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदढ़ होगी बल्कि देश के विकास में भी भागीदार बनेंगे। किसान ही देश के रीढ़ हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 06:06 PM (IST)
सब्जी प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की झलक
सब्जी प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की झलक

जागरण संवाददाता, सासाराम :

loksabha election banner

किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर प्रगतिशील कृषक बन सकते हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदढ़ होगी, बल्कि देश के विकास में भी भागीदार बनेंगे। किसान ही देश के रीढ़ हैं। जो अपने परिश्रम व कर्मठता की बदौलत देश का मान सम्मान ऊंचा कर रहे हैं। उक्त बातें गुरुवार को स्थानीय आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार समिति भारतीगंज-करपुरवा में आयोजित सब्जी प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए सासाराम विधायक राजेश गुप्ता ने कही।

विधायक ने कहा कि कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी नई तकनीक शुरू हो चुकी है। जिसका लाभ उठा कर किसान विकास की अगली पंक्ति में खड़ा हो सकते हैं। सब्जी, फल, फूल, बीज, जैव उर्वरक व कीटनाशक दवाओं की एक साथ लगाई गई प्रदर्शनी में कई किसानों ने अपनी सहभागिता निभाई। दूर-दराज से आए लोगों ने सब्जी प्रदर्शनी में स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित फल-फूल व सब्जी देख दंग रह गए। निर्णायक मंडल ने उत्पादकता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कृषक का चयन किया। जिसे सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में जैविक खाद द्वारा उत्पन्न फूल गोभी, पत्तागोभी, मशरुम, लौकी, मूली, गाजर, हरा मिर्च, टमाटर, सहित अन्य सब्जियों के अलावा अमरुद्, केला, पपीता, नीबू, गेंदा, गुलाब, गुलदावदी, डहेलिया फूल स्टाल लगाया गया था। मौके पर पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, करपूरवा सब्जी बाजार के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, सचिव जगरोपन सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, जगरोपन सिंह, सत्यनारायण सिंह, विजय सिंह, सरदार मानिक सिंह, अखलाक अहमद रिजवी, ठाकुर प्रसाद सिंह, डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रसाद साहू, हरिहर सिंह सहित अन्य ने अपनी बात रखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.