परमनगर मोहल्ले में एक रात चार घरों में हुई चोरी
रोहतास। नगर थाना क्षेत्र के परमनगर मोहल्ले में एक ही रात चोरों ने ताला बंद चार घरों में
रोहतास। नगर थाना क्षेत्र के परमनगर मोहल्ले में एक ही रात चोरों ने ताला बंद चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों की संपति चुरा कर चंपत हो गए। इस संबंध में गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया जाता है कि छठ पूजा को ले घरों में ताला बंद कर सभी लोग अपने गांव गए हुए थे। बंद घरों को चोरों ने अपने निशाना बनाया। बुधवार की शाम को अपने गांव से लौटे लोगों ने घर का जब ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने आलमीरा में रखे नकदी, गहने समेत अन्य कीमती समान गायब है। परमनगर मोहल्ले में रहने वाले स्पेयर पार्टस व्यवसायी पंकज कुमार ¨सह के घर से दस हजार नकद व दो लाख के गहनों की चोरी हुई है। पीड़ित ने बताया कि छठ पूजा को ले वे पूरे परिवार के साथ अपने गांव भोजपुर जिला के गड़हनी थाना के बगवा गए हुए थे। उनकी पत्नी सासाराम में सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। बताया कि उनके मकान के एक अन्य फ्लैट में रहने वाले बबलू शर्मा के यहां भी ताला तोड़ लगभग बीस हजार रुपया की चोरी हुई है। उसी मोहल्ले में रहने वाले ईट भट्टा व्यवसायी कंचनपुर निवासी संतोष ¨सह के घर से एक लाख नकद , बर्तन और कपड़ा चोरी गई है। उसी मकान के प्रथम मंजिल पर रहने वाले गया निवासी विपिन ¨सह के घर का ताला तोड़ चोरी जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की घटना के संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थलों का सत्यापन किया। नगर थानाध्यक्ष आरबी पासवान ने बताया कि जांच के बाद गिरोह का सत्यापन कर उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चले कि छठ पूजा के दौरान शहर के आठ घरों से चोरी होने का मामला प्रतिवेदित हो चुका है। इसके पहले नगर थाना के लक्ष्मी नगर माइको कॉलोनी धनंजय ¨सह के मकान में किराया पर रहने वाले बद्री ¨सह व उसी मकान के नीलकंठ पांडेय के घर में चोरी हुई थी। इसके अलावा भी तकिया व न्यू ऐरिया मोहल्ला के दो घरों में चोरी हुई थी।