विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sasaram Violence मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार, एक अन्य को भी पुलिस ने पकड़ा

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Sat, 29 Apr 2023 10:36 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2023 11:19 AM (IST)

Sasaram Violence राम नवमी के अवसर पर सासाराम में हुए उपद्रव मामले में पूर्व बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार ...और पढ़ें

Sasaram Violence मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार
Sasaram Violence मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार

सासाराम, जागरण संवाददाता। जिले के पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद को सासाराम उपद्रव मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार अलसुबह विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि राम नवमी के अवसर पर सासाराम में हुए उपद्रव मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। एसपी विनीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार सासाराम व्यवहार न्यायालय से पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, सासाराम दंगा मामले में अबतक 65 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 12 नामजद आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। 38 पर गैर जमानतीय वारंट जारी है, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

बता दें कि 31 मार्च को सासाराम में रामनवमी का जुलूस निकाला गया, इसके बाद शहर में उपद्रव हो गया। शहर के शहजलाल पीर मोहल्ला, कादिरगंज सहित अन्य इलाकों में उपद्रवियों ने बवाल मचाया। कई घरों को आग लगा दिया गया था।

बम विस्फोट की भी बात आई थी। हिंसा मामले में एक युवक की मौत हो गई थी। कई दर्जन लोग घायल हो गए थे। हिंसा के तुरंत बाद पुलिस बल ने मौके पर स्थिति संभाली। जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। जिससे अफवाहों पर विराम लगाया जा सके। पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया था। 

अमित शाह का दौरा हो गया था रद

हिंसा को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने अपना सासाराम दौरा रद कर दिया था। जिसके बाद इसपर जमकर राजनीति हुई थी। विपक्षी नेताओं ने नीतीश सरकार पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर जमकर निशाना साधा था।