अध्यक्ष समेत पांच पदाधिकारी छह वर्षों के लिए बर्खास्त
स्थानीय रौजा पार्क में बुधवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक।
रोहतास। स्थानीय रौजा पार्क में बुधवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक सचिव उत्तम प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिक्षकों ने संघ के वर्तमान अध्यक्ष पंकज कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुकदमा के नाम पर उनसे राशि वसूल कर गबन करने का आरोप लगाया।
शिक्षकों ने कहा कि संघ को कमजोर करने के उद्देश्य से संगठन के कुछ पदाधिकारी दलाली करने का काम कर रहे हैं। जिससे सदस्यों में वैसे पदाधिकारियों के प्रति असंतोष व्याप्त होने लगा है। शिक्षकों ने कहा कि अध्यक्ष वर्षों से प्रखंड कार्यालय में अपनी प्रतिनियुक्ति करा पढ़ाने भी नहीं जाते हैं। अध्यक्ष के अलावा विकेश कुमार ¨सह, राकेश कुमार, प्रियेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों पर भी संघ को बांटने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद इन सभी को संघ विरोधी कार्य करने के आरोप में संगठन से छह वर्ष तक के लिए बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामाकांत शर्मा, सुनील कुमार ¨सह, टुन्ना कुमार, बब्लु कुमार गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।