Move to Jagran APP

आधा दर्जन किसानों की गेंहू की फसल जलकर राख

???? ??????? ?? ??????? ???? ??? ?????? ?? ?? ?? ???? ?? ??? ????? ?????? ?? ?? ???? ??? ??? ????? ?? ??? ???? ??? ?? ??? ???? ??????? ?? ??? ?? ???? ?????? ?? ??? ?? ?? ???? ????

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:34 AM (IST)
आधा दर्जन किसानों की गेंहू की फसल जलकर राख
आधा दर्जन किसानों की गेंहू की फसल जलकर राख

रोहतास। थाना क्षेत्र के कपसियां गांव में रविवार को आग लग जाने से आधा दर्जन किसानो के दस बीघा में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने का आरोप लगा आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर राजपुर-डेहरी पथ पर घंटों आवागमन बाधित कर दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ व थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों ने अजय सिंह की बागीचा में आग लगा दी थी। जिसकी चिगारी खेत मे लगी गेंहू की फसल में चली गई और देखते ही देखते उपेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रविद्र सिंह, संतोष सिंह, लोहा सिंह व अजय सिंह के खेत में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.