विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान के पुत्र को सिविल सर्विस में मिला 686 रैंक

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Aug 2020 09:05 PM (GMT+05:30)

जिले के कोचस थाना क्षेत्र के डोईया गांव के किसान के पुत्र दीपक सिंह सिविल सर्विस परीक्षा में 6

किसान के पुत्र को सिविल सर्विस में मिला 686 रैंक
किसान के पुत्र को सिविल सर्विस में मिला 686 रैंक

रोहतास : जिले के कोचस थाना क्षेत्र के डोईया गांव के किसान के पुत्र दीपक सिंह सिविल सर्विस परीक्षा में 686 वॉ स्थान हासिल किया है। मंगलवार को देश की सबसे प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद गांव में हर्ष का माहौल है। दीपक फिलहाल उत्तराखंड के देहरादून में उप निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व में कार्यरत है ।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दीपक अपनी सफलता का श्रेय पिता हरेंद्र सिंह और मां कमला देवी को देते हैं। सासाराम शहर के बाल विकास विद्यालय से मैट्रिक के परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई साइंस कॉलेज पटना से की है। वर्ष 2017 में उनका चयन भारतीय वन सेवा में हुआ था। फिलहाल डिप्टी डायरेक्टर राजाजी टाइगर रिजर्व देहरादून उत्तराखंड में पदस्थापित है। अपनी सफलता के संबंध दिए गए संदेश में कहा कि जीवन में कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। ईमानदारी और निष्ठा से किया गया प्रयास कभी निष्फल नहीं जाएगा। असफलता से कभी जीवन में हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। यहीं से सफलता का द्वार खुलता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।