धान की फसल में रोग लगने से किसान ¨चतित
रोहतास। धान की फसल में कई प्रकार के रोग लगने से क्षेत्र के किसान ¨चतित हैं।किसान रवि मिश्र, राजेश ¨स
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 05:49 PM (IST)
रोहतास। धान की फसल में कई प्रकार के रोग लगने से क्षेत्र के किसान ¨चतित हैं।किसान रवि मिश्र, राजेश ¨सह, अशोक मिश्र, राम अशिष चौधरी, राम अवधेश ¨सह, बिमलेश्वर ¨सह, धनंजय शर्मा, राकेश ¨सह मौर्य सहित अन्य किसानों का कहना है कि एक तो उत्तरा, हथिया, चित्रा व स्वाति नक्षत्र में वर्षा नहीं होने से किसान मंहगे डीजल से पटवन किए हैं, तो दूसरी तरफ झूलसा, लेंढ़ा,पती लाल होना सहीत अन्य रोगों से धान की फसल बर्बाद हो रही है। कीटनाशक दवाओं का छीड़काव का भी असर नहीं पड़ रहा है। आरोप लगाया कि बाजार में मिल रही अधिकांश कीटनाशक दवाइयां नकली व मंहगी हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ठोस कार्रवाई करे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें