सबका साथ सबका विकास के फार्मूला पर कार्य कर रही सरकार
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र की जमुहार पंचायत में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ¨सह के नेतृत्व में
रोहतास। प्रखंड क्षेत्र की जमुहार पंचायत में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ¨सह के नेतृत्व में पंचायत कार्यकारिणी एवं बूथ प्रभारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता तथा संचालन उपेन्द्र गुप्ता ने किया। जदयू अध्यक्ष ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उनके मान सम्मान की रक्षा करना पार्टी के नेताओं का कर्तव्य बनता है। जब तक हमारा कार्यकर्ता मजबूत और अपने आपको आत्मविश्वास से भरपूर नहीं रखेगा, तब तक कहीं ना कहीं हम लोग का भी मनोबल कमजोर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसलिए आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखना है, ताकि किसी भी परिस्थिति में पार्टी की मजबूती बनी रहे। हमारी सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए जागरूक एवं सचेत है। राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के फार्मूला पर कार्य कर रही है। इसके उद्देश्य से कोई भी हमें गुमराह या भटका नहीं सकता है। जब तक हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा नहीं बहा देंगे, तब तक हमारी पार्टी चैन से सोने वाली नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की विकास योजना तथा उपलब्धियों को जन जन पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में राहुल कुमार, अंशु कुमार, प्रमोद कुमार, अजित गुप्ता, भगवान राम, ओपन महतो, उज्जवल कुमार, सुरेंद्र शालू रंजन पासवान, मदन भगत, अयोध्या पासवान, सुजीत कुमार, ¨पकू भगत, विनय गुप्ता, सुधीर कुमार, सुरेश कुमार, गौतम कुमार, छोटन कुमार व विक्की कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।