वर्षा से इंद्रपुरी बराज को जलसंकट से मिली निजात
रोहतास। सोन के उपरी जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से इंद्रपुरी बराज का जलस्तर
रोहतास। सोन के उपरी जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से इंद्रपुरी बराज का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। जून में नहर में जलापूर्ति प्रारंभ होने के बाद से ही बराज जल संकट से जूझ रहा था। परंतु पिछले चार दिन पूर्व शुरू हुई बारिश के बाद सोन के जलस्तर में एकाएक वृद्धि होने से बराज को फिलवक्त जल संकट से निजात मिल गई है। जल संसाधन विभाग ने सभी नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने का दावा किया है। उपरी जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा से बराज के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला आज भी जारी रहा।
जल संसाधन विभाग मानीट¨रग सेल के जेई संतोष कुमार के अनुसार आज भी उपरी जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा से बराज पर 31168 हजार क्यूसेक से अधिक पानी शाम में पहुंचा था। जिसमें 18806 हजार क्यूसेक पानी सोन में बहाया गया। रिहंद जलाशय से आज 3700 क्यूसेक पानी सोन को दिया गया है। सभी नहरों को आज पर्याप्त मात्र में पानी की आपूर्ति की जा रही है। अभी बराज पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। सभी नहरों के टेल इंड तक पानी पहुंचने लगा है। आज पूर्वी संयोजक नहर में 3040 व पश्चिमी संयोजक नहर में 9322 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
बराज से गुरुवार को छोड़ा गया पानी
उच्च स्तरीय नहर : 1277
आरा मुख्य नहर : 3735
बक्सर मुख्य नहर: 3683
चौसा शाखा नहर : 962
बक्सर शाखा नहर : 996
गारा चौबे शाखा नहर : 787
डुमराव शाखा नहर: 1020
बिहिया शाखा नहर : 250
कोइलवर वितरणी : 200
भोजपुर वितरणी : 220
करगहर वितरणी: 74