बज गई डुगडुगी, सियासी पारा चढ़ा
रोहतास। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को बिहार विधान सभा चुनाव तिथियों के एलान के बाद जिले का
रोहतास। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को बिहार विधान सभा चुनाव तिथियों के एलान के बाद जिले का सियासी पारा अचानक परवान चढ़ गया है। पिछले कई दिनों से राजनीतिक दलों के साथ-साथ मतदाताओं व अधिकारियों में भी चुनाव तिथियों को ले उत्सुकता बनी हुई थी। दूसरे चरण में 16 अक्टूबर को जिले में मतदान होना है, जिसे ले नए वोटरों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव तिथि घोषित होते ही वरीय अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही स्थानांतरण आदि के साथ उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रमों पर भी रोक लग गई। सरकारी प्रचार वाले होर्डिंगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर भी हटाने का काम भी शुरू हो गया।
जिले के कुल सात विधानसभा क्षेत्रों के 20,04,420 मतदाता 1977 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,80,393 व महिला मतदाताओं की संख्या 9,23,982 है।जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 45 है। जिला निर्वाचन विभाग के सूत्रों के अनुसार 75 अतिरिक्त मतदान केंद्रों को बढ़ाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। मंजूरी के बाद मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 2055 हो जाएगी।
विधानसभावार मतदाता व मतदान केंद्र :
विस क्षेत्र - 207, चेनारी मतदान केंद्र - 275
मतदाता - पुरुष- 1,50,133
महिला- 1,26,420
अन्य- 03
कुल- 2,76,554
208 सासाराम मतदान केंद्र - 315
मतदाता - पुरुष- 1,75,150
महिला- 1,50,328
अन्य- 02
कुल - 3,25,480
209 करगहर
मतदान केंद्र - 318
मतदाता - पुरुष - 1,58,931
महिला - 1,37,498
अन्य- 11
कुल- 2,96,440
210 दिनारा मतदान केंद्र - 269
मतदाता - पुरुष - 1,46,630
महिला -1,26,089
अन्य- 06
कुल- 2,72,725
211 नोखा मतदान केंद्र - 253
मतदाता - पुरुष - 1,44,306
महिला- 1,23,520
अन्य- 08
कुल- 2,67,834
212 डेहरी मतदान केंद्र - 254
मतदाता - पुरुष - 1,47,170
महिला- 1,24,790
अन्य- 05
कुल- 2,71,965
213 काराकाट मतदान केंद्र - 296
मतदाता - पुरुष - 1,58,073
महिला- 1,35,357
अन्य- 10
कुल- 2,93,420