Move to Jagran APP

रोहतास में नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को डीएम ने पढ़ाया कर्तव्य परायणता का पाठ

रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्य निष्ठा व परायणता का पाठ पढ़ाया। अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि गत माह भूमि सुधार व राजस्व विभाग की ओर से चयनित 119 नए राजस्व कर्मचारी अभ्यर्थी उपलब्ध कराया था।

By dhanjay kumarEdited By: Published: Fri, 02 Sep 2022 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 02 Sep 2022 04:43 PM (IST)
रोहतास में नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को डीएम ने पढ़ाया कर्तव्य परायणता का पाठ
राजस्व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते डीएम धर्मेंद्र कुमार। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास) : जिले को मिले नए राजस्व कर्मचारियों का प्रशिक्षण समाहरणालय स्थित जनता दरबार हाल में शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन डीएम डीएम धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्य निष्ठा व परायणता का पाठ पढ़ाया। दो सप्ताह तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के दौरान नये राजस्व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी नियमों तथा प्राप्त विवादों को समय से निपटारा करने समेत अन्य कार्यों में परिपक्व किया जाएगा। अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि गत माह भूमि सुधार व राजस्व विभाग की ओर से चयनित 119 नए राजस्व कर्मचारी अभ्यर्थी उपलब्ध कराया था। उपलब्ध कराए गए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच व काउंसलिंग के बाद 102 को गत दिनों डीएम द्वारा औपबंधिक रूप से नियुक्ति पत्र दिया गया था, जिनका आज से 14 दिवसीय कार्य प्रणाली प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण में वरीय पदाधिकारियों द्वारा राजस्व संबंधी नियमों की जानकारी साथ ही साथ सेवा संहिता तथा सरकारी सेवक आचरण नियमावली से संबंधित जानकारी पहले दिन दी गई। डीएम ने सभी राजस्व कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा, कर्तव्य परायणता तथा सेवा संहिता के नियमों के अंतर्गत काम करने को कहा। पहले दिन के प्रशिक्षण में निदेशक डीआरडीए मुमताज आलम, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम राजेंद्र दास, राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी राम रंजन सिंह, सामान्य शाखा प्रभारी अनु कुमारी, विकास शाखा प्रभारी रश्मि सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि कार्य बल की कमी का दंश झेल रहे प्रशासनिक महकमा में नये सरकारी कर्मियों को उपलब्ध कराने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। एक माह पूर्व डीएम ने सौ से अधिक नये पंचायत सचिव को नियुक्ति पत्र दे उन्हें प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा चुका है। आने वाले दिनों में समाहरणालय को मिले नये कर्मियों के प्रमाण पत्रों की जांच व नियुक्ति पत्र बांट उन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। डीएम की माने तो पंचायत, राजस्व समेत अन्य विभागों में कर्मियों कमी बहुत हद दूर हो गई है। इससे कार्यों को गति देने में जिला प्रशासन को सहूलियत मिलेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.