खाना बनाने के दौरान लगी आग से दिव्यांग युवती की मौत
थाना क्षेत्र के सोहवलिया गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान रसोई गैस से लगी आग में झुलस जाने से एक दिव्यांग युवती की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई। मृतका खुशबू कुमारी सासाराम निवासी स्व. लाल बहादुर सिंह की पुत्री बताई जाती है। मां पिता के निधन के बाद वह अपने नाना के घर सोहवलिया निवासी यमुना सिंह के यहां रहती थी।
थाना क्षेत्र के सोहवलिया गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान रसोई गैस से लगी आग में झुलस जाने से एक दिव्यांग युवती की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई। मृतका खुशबू कुमारी सासाराम निवासी स्व. लाल बहादुर सिंह की पुत्री बताई जाती है। मां-पिता के निधन के बाद वह अपने नाना के घर सोहवलिया निवासी यमुना सिंह के यहां रहती थी।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि खुशबू घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव होने के चलते किचन में अचानक आग पकड़ लिया। घर वाले किचन में जाकर आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किए, लेकिन तबतक वह काफी झुलस गई थी। गंभीर अवस्था में परिजन उसे पीएचसी लाए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।