Move to Jagran APP

घुंघट की आड़ में भी दिखी लोकतंत्र की मुस्कुराहट

लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई। घुंघट की आड़ में भी लोकतंत्र मुस्कुरा उठा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 05:57 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 05:57 PM (IST)
घुंघट की आड़ में भी दिखी लोकतंत्र की मुस्कुराहट
घुंघट की आड़ में भी दिखी लोकतंत्र की मुस्कुराहट

रोहतास। लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई। घुंघट की आड़ में भी लोकतंत्र मुस्कुरा उठा। कई मतदान केंद्रों पर घूंघट की आड़ में गांव की पारंपरिक संस्कारों को सहेजे नई नवेली दुल्हन वोट देने मतदान केंद्रों तक पहुंची। महिलाएं अधिक मतदान को ले पुरुषों ये ज्यादा सक्रिय दिखीं।

loksabha election banner

काराकाट विधानसभा क्षेत्र के संझौली प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 129 बैरी बूथ पर घूंघट में वोट देने पहुंची रागिनी ने बताया कि वह ससुराल में पहली बार मतदान कर रही है। मायके में एक बार मतदान कर चुकी है। हम बड़ों के सम्मान व यहां की परंपराओं को लेकर ही घूंघट डालते हैं। मतदान केंद्र 124 पर मिली चंचल ने बताया कि घूंघट मजबूरी नहीं, हमारी परंपरा है। सासु मां का मन भी रह जाएगा व घूंघट में मतदान का एक नया एहसास भी यादगार बन जाएगा। उदयपुर मतदान केंद 151 पर मिली शोभा ने बताया कि घूंघट में मतदान का पहला अनुभव होगा। वैसे घूंघट कोई मायने नही रखता, पर ससुराल वालों का आदर भी तो जरुरी है। भ्रमण के दौरान काराकाट विधानसभा के मिश्रवलिया, जिगनी, तिलई, चांदी, संझौली, बेनसागर, खुटहा-मठिया, बाजितपुर, दीनारा विधानसभा के नटवार, तेनुअज, बलियां सहित कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं घूंघट में नजर आईं।

आंकड़ों के अनुसार काराकाट विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 25 हजार 995 मतदाताओं में एक लाख 55 हजार 501 महिला मतदाता हैं। दिनारा में कुल दो लाख 99 हजार 796 मतदाताओं में एक लाख 42033 महिला मतदाता है। जबकि नोखा में दो लाख 89 हजार 410 मतदाताओं में एक लाख 37 हजार 429 महिला मतदाता हैं। डेहरी में दो लाख 93 हजार 365 में एक लाख 53097 महिला मतदाताओं की संख्या है। इसी तरह करहगर में एक लाख 51 हजार 972, सासाराम में एक लाख 64 हजार 415 व चेनारी में एक लाख 58 हजार 772 महिला मतदाताओं की संख्या है। काराकाट विधानसभा के संझौली प्रखंड में 22 00 नई महिला मतदाता जुड़ी हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नई महिला मतदाताओं की संख्या फिलहाल बढ़ी है। ऐसी स्थिति में महिला मतदाताओ की मतदान में भूमिका निर्णायक रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.