विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमएलसी निवेदिता सिंह का सासाराम में किया गया नागरिक अभिनंदन

By JagranEdited By:
Published: Fri, 26 Mar 2021 10:14 PM (IST)

रोहतास बिहार विधान परिषद सदस्य मनोनीत होने के बाद शहर आगमन पर भाजपा नेत्री निवेदिता सिंह

एमएलसी निवेदिता सिंह का सासाराम में किया गया नागरिक अभिनंदन
एमएलसी निवेदिता सिंह का सासाराम में किया गया नागरिक अभिनंदन

रोहतास : बिहार विधान परिषद सदस्य मनोनीत होने के बाद शहर आगमन पर भाजपा नेत्री निवेदिता सिंह का नागरिक अभिनंदन किया। जिसमें भाजपा समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे। धर्मशाला चौक स्थित जीबी वाटिका में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता संतोष पटेल एवं संचालन विवेक सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने निवेदिता सिंह को बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संतोष पटेल ने कहा कि जिले की महिला नेत्री का एमएलसी के रूप में चुना जाना हमारे जिले के लिए गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि इनका कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं अनुभव हमारे जिले वासियों के लिए हितकारी साबित होगा। भाजपा जिला कार्यकारिणी, मां तारा चंडी धाम कमेटी एवं कायस्थ विकास परिषद रोहतास ने भी एमएलसी का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, राधा मोहन पांडेय, सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, बबलू कश्यप, अधिवक्ता अश्वनी सिंहा, मंगलानंद पाठक, संजय वैश्य, सोनू सिन्हा, रजनीश वर्मा, अश्वनी कुमार, कमलेश सिन्हा, अरुण सिन्हा, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, शेखर सिन्हा, अंजनी श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, संध्या श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल थे। इस दौरान नवमनोनित विधान पार्षद पार्टी कार्यलय भी पहुंची, जहां पर जिलाध्यक्ष व पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

महाबीर मंदिर पहुंच एमएलसी ने टेका मत्था

जागरण संवाददाता,सासाराम:एमएलसी बनने के बाद पहली बार सासाराम पहुंची महिला विधान पार्षद ने शहर के कुराईच स्थित प्राचीन माहबीर मंदिर पहुंच कर मत्था टेक भगवान की पूजा अर्चना की।

मंदिर के पुजारियों ने वैदिक तरीके से पूजा अर्चना कराने के बाद उन्हें आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी, नगर पूजा समिति सदस्यों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोगों ने मंदिर गेट के पास उनका फूल माला से स्वागत भी किया। स्वागत करने वालों में सचिव अश्विनी कुमार सिन्हा, आयकर अधिवक्ता चंदन कुमार सिन्हा, भानु प्रताप सिंह, विकास खत्री, कमलेश महतो, प्रणव कुमार, विकास कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।