Move to Jagran APP

सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक समरसता को मिलती है मजबूती : राजेंद्र

रोहतास। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आदर्श दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गापूजा के

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:11 PM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक समरसता को मिलती है मजबूती : राजेंद्र
सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक समरसता को मिलती है मजबूती : राजेंद्र

रोहतास। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आदर्श दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन  भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह व जमसोना के पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह, सेमरी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने  दीप प्रज्ज्वलित कर  संयुक्त रूप से किया। प्रदेश महामंत्री सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती। इस तरह के सामूहिक रूप से आयोजन से आपसी सौहार्द व भाईचारा कायम होता है। उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सलाह देते हुए कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती हैं। साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ कई तरह के दुष्परिणाम आज सामने आ रहे हैं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चला, जिसका लोगों ने देर रात तक आनंद उठाया। पटना से आए आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव विभोर किया। समिति के सदस्यों ने महामंत्री को पगड़ी व तलवार भेंटकर सम्मानित किया। समिति की ओर से आगत अतिथियों अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं द डीपीएस के शिक्षक कमलेश सिंह ने दावथ के होनहार छात्र, जो बिहार बोर्ड की परीक्षा 2019 में रोहतास जिला में द्वितीय स्थान लाया था। उसे राशि व वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ अजय सिंह, अभय सिंह, कुंवर सिंह, अजित सिंह, गुड्डू सिंह, ढुंनमुन सिंह, कमल नारायण तिवारी,मिलन कुशवाहा, प्रकाश सिंह, संजीत सिंह, रविरंजन सिंह, अंगद सिंह, तनु सिंह गोलू सिंह, अंकित कुमार, प्रियरंजन कुमार,मुन्ना कुशवाहा,गुड्डू सर, गौतम कुमार, राहुल कुमार, राजन सिंह, शिवद्यान सिंह, शुभम तिवारी, विकास लाल, रोहित सिंह, पुनीत सिंह, आशुतोष सिंह, छोटू तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.