विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: सासाराम में घात लगाए अपराधियों ने 2 युवकों को सरेआम मारी गोली, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो फुटेज

By satish kumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 06 Sep 2023 11:38 PM (IST)

सासाराम के चंद्रवंशीनगर मोहल्ले में बुधवार शाम घात लगाए अपराधियों ने दो युवक को गोली मार दी। गोली लगने से ...और पढ़ें

सासाराम में सरेआम दो युवक को अपराधियों ने मारी गोली। जागरण
सासाराम में सरेआम दो युवक को अपराधियों ने मारी गोली। जागरण

HighLights

  1. सासाराम में सरेआम दो युवक को अपराधियों ने मारी गोली।
  2. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो फुटेज।

जागरण संवाददाता,सासाराम (रोहतास): बिहार के सासाराम में दरिगांव थाना क्षेत्र के चंद्रवंशीनगर मोहल्ले में बुधवार की शाम पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दो युवक को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जख्मी दरिगांव थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी लल्लू गिरी व मंतोषष कुमार बताए जाते हैं।

स्वजनों के अनुसार, लल्लू व मंतोष किसी के बुलावे पर चंद्रवंशी नगर मोहल्ले में गए हुए थे। इसी बीच पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधी गोली मार कर फरार हो गए। लल्लू की छाती में दो गोली तथा मंतोष को पेट के पास गोली लगी है।

गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग घर से बाहर निकले तो लल्लू व मंतोष गली में खून से लथपथ गिरे पड़े थे, जबकि गोली मार अपराधी फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

क्या बोले थानाध्यक्ष

दरिगांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों युवक को गोली लगने के बाद सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां लल्लू की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है। मंतोष का इलाज अभी ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।

परिवार ने नहीं दर्ज कराई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। घायल या परिवार के सदस्यों के द्वारा प्राथमिकी नहीं कराई गई है। युवक को गोली मारने की घटना को लेकर फिलहाल यह कयास लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। युवक उस मोहल्ले में किस काम से गए थे, फिलहाल इसका भी खुलासा नहीं हो सका है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो फुटेज

थानाध्यक्ष के अनुसार घायल युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का पता चल पाएगा। हालांकि एक वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोगों का नाम का खुलासा घायलों द्वारा किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।