रसोईया एक फरवरी से करेंगी हड़ताल
रोहतास। विद्यालयों मे कार्यरत रसोईया की बैठक मंगलवार को बकस बाबा के प्रांगण में राष्ट्रीय मध्याह
रोहतास।
विद्यालयों मे कार्यरत रसोईया की बैठक मंगलवार को बकस बाबा के प्रांगण में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के प्रदेश महासचिव सीताराम चौधरी की उपस्थिति व जिलाध्यक्ष दारोगा साह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एक फरवरी से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सीताराम चौधरी ने कहा कि विद्यालयों मे रसोईया से खाना बनाने का काम ले रही है। लेकिन उनकी हालत एक मजदूर से भी बदतर है। जिसे ले संगठन विभिन्न मांगों से सरकार को अवगत करा चुकी है। यदि सरकार रसोईया को दस हजार रुपये प्रतिमाह उनके खाते मे नही भेजती है तो एक फरवरी से वे हड़ताल पर जाने को विवश होंगी। जिलाध्यक्ष दारोगा साह ने भी अपनी बात रखी। मौके पर जगरानी देवी, बिमला कुंवर, मंजू देवी, असखाना खातुन, फातमा खातुन सहित अन्य उपस्थित थे।