Move to Jagran APP

ब्राह्मण चेतना समिति की कमेटी गठित

रोहतास। अपने कर्म फल से ही ब्राह्मणों को मान-सम्मान मिलता रहा है। इसे बरकरार रखने के लि

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:42 PM (IST)
ब्राह्मण चेतना समिति की कमेटी गठित

रोहतास। अपने कर्म फल से ही ब्राह्मणों को मान-सम्मान मिलता रहा है। इसे बरकरार रखने के लिए हमें मदिरा, मांस व लोभ को त्याग कर आचरण की शुद्धता पर ध्यान देना होगा। स्थानीय माही लॉज में आयोजित ब्राह्मण चेतना समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक में वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

loksabha election banner

कहा कि हमारा समाज राजनैतिक व आर्थिक ²ष्टिकोण से दिनपर दिन हासिए पर जा रहा है। जिसपर हमें खुद मनन करने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता करने का संकल्प लेना होगा।

11 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें ओझवलिया के अरविन्द ओझा को प्रखंड अध्यक्ष, बिटु पांडेय पंडितपुरा व चंदन तिवारी सावनडिहरी को उपाध्यक्ष, रजनीकांत तिवारी सरेयां को सचिव, सजाऊ दूबे कोचस को कोषाध्यक्ष व नगर पंचायत वार्ड चार के अध्यक्ष अनूप पांडेय समेत अन्य को सदस्य बनाया गया।अध्यक्षता सजाऊ दुबे व संचालन दयाशंकर पांडेय ने किया। समिति के संयोजक मेलु मिश्रा, शेषनाथ ओझा, चुनमुन पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, बब्लू दुबे, विकास चौबे, आशुतोष सहित ब्राह्मण समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.