विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर सासाराम-डेहरी में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 15-16 नवंबर को इन रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:46 AM (IST)

छठ महापर्व के लिए सासाराम और डेहरी में 15-16 नवंबर को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। श्रद्धालुओं की ...और पढ़ें

छठघाट का निरिक्षण करतीं एसडीएम प्रिया रानी। जागरण

छठघाट का निरिक्षण करतीं एसडीएम प्रिया रानी। जागरण

HighLights

  1. सासाराम में छठ के लिए छह ड्रॉप गेट बनेंगे।

  2. 15-16 नवंबर को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

  3. डेहरी में पाली रोड पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित।

जागरण संवाददाता,सासाराम (रोहतास)। छठ महापर्व के लिए सासाराम व डेहरी की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम आवागमन के लिए जिला मुख्यालय सासाराम शहर में छह स्थानों पर ड्राॅप गेट बनाए जाएंगे।

एसपी ने 15 से 16 नवंबर के लिए विशेष यातायात प्लान जारी किया है। इस दौरान ड्राॅप गेट के आगे चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ड्रॉप गेट के आग नहीं जा सकेंगे वाहन

मुरादाबाद नहर के उतर सामुदायिक भवन के पास, बाजार समिति गेट, पोस्ट ऑफिस चौक, लालगंज नहर से 200 मीटर उत्‍तर, दुर्गा कुंड जाने वाले रास्ते के सामने मेन रोड तथा महिला बटालियन मोड़ के पास ड्राॅप गेट बनाए जाएंगे।

बेदा तालाब छठ घाट आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए बेदा बस स्टैंड और आईटीआई काॅलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मुरादाबाद छठ घाट जाने वाले वाहनों को बाजार समिति और बाराडीह की ओर सामुदायिक भवन में पार्क करना होगा। लालगंज नहर छठ घाट के लिए पोस्ट ऑफिस चौक की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सब्जी मंडी में होगी।

मोकर की ओर से आने वाले वाहन आराध्या प्लाई के सामने खाली जमीन पर खड़े किए जाएंगे। दुर्गा कुंड जाने वाले वाहनों के लिए फजलगंज स्टेडियम में पार्किंग स्थल बनाया गया है।

डेहरी में पाली रोड पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित

डेहरी नगर में भी 15 और 16 नवंबर को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। जारी एडवाइजरी के अनुसार पाली रोड पर किसी भी प्रकार के वाहन के परिचालन की अनुमति नहीं होगी।

वाहनों को पश्चिम मोहन बिगहा, इस्लामगंज, अंबेडकर चौक, रमा रानी मोड़ और तारबंगला रोड होते हुए आईटीआई एनीकट मोड़ स्थित पार्किंग स्थल तक जाना होगा।

वहीं, आंबेडकर चौक और डेहरी बाजार की ओर से थाना मोड़ होते हुए छठ घाट जाने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें, ताकि छठ पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।