अध्यक्ष ने सचिव को किया निलंबित
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के पदाधिकारियों के बीच शह।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 10:27 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 10:27 PM (IST)
रोहतास। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के पदाधिकारियों के बीच शह मात का खेल शुरू है। जहां एक धड़े ने अध्यक्ष पंकज कुमार समेत पांच पदाधिकारियों को संगठन से छह वर्षों के लिए बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। वहीं अध्यक्ष ने सचिव उत्तम प्रकाश पांडेय को संगठन की प्राथमिक सदस्यता व पद से निलंबित कर दिया है। अध्यक्ष ने बताया कि सचिव श्री पांडेय लगातार सदस्यों के बीच भ्रम फैलाने का काम करते रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें