सीइओ ने की स्वयं सहायता समूह की समीक्षा
रोहतास। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बाला मुर्गन डी ने शुक्रवार को घुसियां खुर्द पंच
रोहतास। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बाला मुर्गन डी ने शुक्रवार को घुसियां खुर्द पंचायत भवन में जीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह व ग्राम संगठन के प्रगति की समीक्षा की। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जीविका द्वारा जीविकोपार्जन के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा किया। घुसियां खुर्द स्थित पंचायत भवन में नारी शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन घुसियां खुर्द की बैठक में भी भाग लिया। बैठक की शुरुआत जीविका गीत से की गई।
उन्होंने मुर्गी पालन के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण व बैठक के दौरान उनके साथ भूमि सुधार उप समाहर्ता शशि शेखर, बीडीओ शशिकांत शर्मा, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी बिनोद कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट जी, प्रबंधक आईबीसीबी पवन कुमार, दीपक कुमार, शशिकांत कुमार, दिनेश कुमार, अरुण कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य शामिल थे।