विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निवेदिता सिंह को एमएलसी बनाए जाने पर जश्न का माहौल

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Mar 2021 06:16 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री निवेदिता सिंह समेत पार्टी के छह नेताओं को एमएलसी बनाए जाने पर जिले के ...और पढ़ें

निवेदिता सिंह को एमएलसी बनाए जाने पर जश्न का माहौल
निवेदिता सिंह को एमएलसी बनाए जाने पर जश्न का माहौल

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री निवेदिता सिंह समेत पार्टी के छह नेताओं को एमएलसी बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। स्थानीय गौरक्षणी निवासी निवेदिता सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष से आरंभ कर व्यक्तिगत संघर्ष, कठिन परिश्रम, मेधा व अपने वक्तृत्व शैली के बूते अपनी राह तय की है। जिला उपाध्यक्ष के बाद प्रदेश मंत्री, दो बार प्रदेश उपाध्यक्ष व वर्तमान में प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी हैं। इस तरह सफलतापूर्वक अपने राजनीतिक कौशल व सामाजिक सक्रियता से अब विधान परिषद की सदस्य के रूप में मनोनीत होकर संवैधानिक कर्तव्यों के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

इसके अलावा भूतत्व एवं खान मंत्री जनक राम, प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश ठाकुर, प्रो. राजेंद्र गुप्ता व घनश्याम ठाकुर को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल फागू चौहान समेत पार्टी के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को साधुवाद दिया है। लोगों ने नए सदस्यों को बधाई दी है।

बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, राजेश्वर राज, सत्यनारायण पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह, रवि पासवान, संजीव मिश्र, डॉ. विकास कुमार सिंह, बलिराम मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, संतोष पटेल, विवेक सिंह, डॉ. शरतचंद संतोष, अशोक साह, हरेंद्र चंद्रवंशी, रेखा नागमणि, सुधीर सिंह, मंगलानंद पाठक, सत्यनारायण पासवान, गुप्तेश्वर गुप्ता, धीरज तिवारी, राकेश सिंहा, संजय तिवारी, धीरज तिवारी, प्रकाश गोस्वामी, अमृता सिंह, गुलबासो पांडेय, अरुण चौबे, आरती गुप्ता, रामायण पासवान, वकील खरवार, डॉ. नवीन नटराज, डॉ. शिवनाथ चौधरी, संजय वैश्य, सरताज हुसैन, लोजपा के जिला प्रवक्ता उमेश प्रसाद श्रीवास्तव समेत अन्य शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।