आपसी सौहार्द एवं भाईचारा के साथ मनाएं त्योहार
रोहतास। आपसी सौहार्द एवं भाईचारा के साथ त्योहार मनाए। क्योंकि पर्व त्योहार हमें आनंद दे
रोहतास। आपसी सौहार्द एवं भाईचारा के साथ त्योहार मनाए। क्योंकि पर्व त्योहार हमें आनंद देता है, उस आनंद में आपसी सहयोग एवं सछ्वावना बनी रहे, तो त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है। स्थानीय थाना परिसर में अधिकारी मुहर्रम एवं दुर्गापूजा को ले आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित कर थे। अध्यक्षता सदभावना समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने की। बीडीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं सभी लोगों का दायित्व होता है, त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाएं। अधिकारियों ने कहा कि सभी पक्ष के लोग जुलूस के रूट का पालन करें। गड़बड़ी फैलाने वालों पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। असामाजिक तत्व बख्शे नहीं जाएंगे। मुहर्रम कमेटी के खलीफा व दुर्गापूजा समिति सदस्य की अहम जिम्मेदारी होगी, वे अपने अपने लोगों को नियंत्रित कर प्रशासन का सहयोग करेंगे और प्रशासन भी आपकी सेवा में सदा तत्पर रहेगा। यदि कहीं पर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, त्वरित कार्रवाई होगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख पवन कुमार, बीडीओ मनीष कुमार सिंह, सीओ श्यामसुंदर राय, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, उपप्रमुख विकास सिंह, भाजपा नेता सिकंदर सिंह, अमित कुशवाहा, मदन केसरी, कांग्रेस नेता हाजी गुलाम मुस्तफा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, दारा यादव, पूर्व वार्ड पार्षद शैलेश कुमार बब्लू, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामुल हक, पूर्व मुखिया अजय सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, राजद नेता लड्डू खान, वार्ड पार्षद जब्बार खान, शमशाद अहमद प्रसवी, नीतीश कुमार लड्डू, उप मुखिया राजू सिंह, सरपंच अजय कुमार, नेसार इदरीसी समेत अन्य उपस्थित थे।