सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ता है भाईचारा : विधायक
रोहतास। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर प्रखंड के कुझी ग्राम में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्र
रोहतास। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर प्रखंड के कुझी ग्राम में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदघाटन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक अनिता चौधरी व भाजपा नेता मदन प्रसाद वैश्य ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने कहा कि नाटक से समाज में भाईचारा व प्रेम बढ़ता है। शिक्षा से ही गरीबी को मिटाया जा सकता है इसलिए बेटा बेटी में भेद किए बिना अधा पेट भोजन कर के भी बच्चों को जरूर पढ़ाएं। विधायक ने कुझी काली स्थान पर छठ घाट निर्माण कराने कि भी घोषणा की। इस क्रम में नवनीत कला केंद्र के कलाकारों द्वारा भोजपुरी नाटक भोरे के सपना का सफल मंचन किया गया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष संतोष कुमार ¨सह, पूर्व मुखिया वकील चौधरी, ¨पटु चौधरी, अजय पांडेय, ज्ञानचंद साह, जोखन साह, हीरा बारी, नंदु चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।