23 को बिक्रमगंज में जुटेंगे चार लोकसभा क्षेत्र के भाजपाई
रोहतास। शहर के डुमरांव रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं की पूर्व विधायक राजेश्वर राज की अ
रोहतास। शहर के डुमरांव रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं की पूर्व विधायक राजेश्वर राज की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 23 जनवरी को बिक्रमगंज में आयोजित चार लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र टोली सह लोकसभा क्लस्टर सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में शक्ति केंद्र, विस्तारक एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।
पूर्व विधायक ने बताया कि पूरे भारत को भाजपा द्वारा क्लस्टरों में लोकसभाओं को निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत लोकसभा, आरा, सासाराम, काराकाट व बक्सर को एक क्लस्टर में रखा गया है। जिसका सम्मेलन 23 जनवरी को बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन के समीप मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसे शक्ति केंद्र टोली सम्मलेन के रूप में जाना जाएगा।'हमारा बूथ सबसे मजबूत'के नारे को सम्मेलन में बुलंद किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करते हुए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सजगता के साथ केंद्र द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं की जानकारी देना है। जिसे कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का लोगों के बीच चर्चा करते हुए उन्हें विरोधियों से गुमराह होने पर बचाएंगे। वहीं दूसरी तरफ आगामी 29 जनवरी को बक्सर के किला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के विजय लक्ष्य सम्मेलन की सफलता पर भी पूर्व विधायक द्वारा चर्चा की गई। बैठक में अखिलेश पांडेय, देवेंद्र नाथ पांडेय, गौतम तिवारी, सुरेश गुप्ता, अजय गांधी, सुनील ¨सह समेत अन्य शामिल थे।