बिहार के रोहतास में दर्दनाक हादसा! चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 8 जिंदा जले; 7 की मौत
Bihar Rohtas Fire बिहार के रोहतास से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां चूल्हे की चिंगारी से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए। जिसमें 7 की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। Bihar Rohtas Fire News कछवां थाना के इब्राहिमपुर पुल के समीप मंगलवार को एक झोपड़ी में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी है। घायल की पहचान शामा चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी राजू देवी के रूप में हुई है।
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है।
मृतकों में भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना के बड़हरा टोला निवासी देवराज चौधरी की पत्नी 30 वर्षीय पुष्पा देवी उनके छह वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार, पुत्री चार वर्षीय काजल कुमारी व एक साल की बच्ची गुड़िया, तरारी थाना भोजपुर के रामनगर निवासी श्यामा चौधरी की छह वर्षीय पुत्री कांति कुमारी, वीशावदर थाना, जूनागढ़ गुजरात के लेभद्रा निवासी दीपक चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी माया देवी और तीन वर्ष की शिवानी कुमारी शामिल हैं।
कैसे लगी आग?
ग्रामीण व स्वजनों के अनुसार, घटना खाना बनाने के बाद चूल्हे की चिंगारी से घटी। बताया गया कि सभी लोग गेहूं कटनी के बाद दोपहर में आकर खाना बनाने के बाद सो गए थे।
इसी बीच, आग ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्टील चादर की दीवार होने के कारण वह आग से तप गई और किसी को भी निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
ये भी पढ़ें- Bihar Teacher Holiday: नीतीश कुमार की घोषणा को शिक्षा विभाग ने दी चुनौती, विवाद के बाद ईद-रामनवमी पर छुट्टी
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार NDA में सब ठीक? चिराग पासवान ने दिल्ली में की जेपी नड्डा से मुलाकात, बोले- जल्द ही...