विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मुखिया प्रत्याशी की हत्या के बाद मॉब लिंचिंग, आक्रोशित भीड़ ने बदमाशों को पकड़कर खूब धुना; दो की मौत

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 15 Nov 2023 11:15 AM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2023 11:59 AM (IST)

Rohtas Crime News बिहार के रोहतास जिले में पूर्व सैनिक व पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। Rohtas Crime News : बिहार के रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब पूर्व सैनिक सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी विजेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी अपाची बाइक से आए थे।

घटना के बाद भाग रहे अपराधियों द्वारा भीड़ पर भी फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद भीड़ ने तीनों अपराधियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी, जिसमें दो की मौत हो गई है।

तीसरा आरोपी गंभीर रूप से घायल

तीसरा गंभीर रूप से जख्मी है, उसे पुलिस बिक्रमगंज के अस्पताल में इलाज के लिए ले गई है। अपराधियों की अपाची बाइक जब्त हो गई है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष व अन्य वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने दो अपराधियों को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे जाने की पुष्टि की है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि एक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सड़क किनारे अपना घर बनवा रहे थे पूर्व मुखिया

घटना के बारे में बताया कि विजेंद्र सिंह, इसी थाना क्षेत्र के नीमा गांव के निवासी थे। अपना नया मकान कल्याणी मोड़ के पास सड़क किनारे बनवा रहे थे। इसी बीच, बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे अपराधी अपनी बाइक से भागने लगे तभी लोगों ने गोसलडीह गांव के समीप उन्हें घेर लिया।

अपने को घिरा देख अपराधी भीड़ पर गोली चला भागने का प्रयास करने लगे। गोली गोसलडीह निवासी अंकित कुमार को लग गई। जिससे भीड़ ने आक्रोशित होकर उन्हें पकड़ लिया और उनकी लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इससे घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई।

पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में ले ली है। शवों की पहचान कराई जा रही है। घटना के बाद से तनाव की स्थिति है। पुलिस नियमानुकूल कार्रवाई कर रही है। 

यह भी पढ़ें- धनबाद से बिहार शरीफ जा रही बस में हथियार के बल पर लूटपाट, मोबाइल और गहने छीनकर भागे नकाबपोश बदमाश

यह भी पढ़ें- बिल के पैसे मांगे तो ग्राहक ने की लड़ाई, सैकड़ों की संख्या में आकर की लूटपाट; दुकानदार को किया अधमरा