Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nawada News: धनबाद से बिहार शरीफ जा रही बस में हथियार के बल पर लूटपाट, मोबाइल और गहने छीनकर भागे नकाबपोश बदमाश

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 09:56 AM (IST)

    धनबाद से बिहार शरीफ जा रही बस में हथियार के बल पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाश यात्रियों का फोन और गहना लूटकर भाग निकले। यात्रियों की शिकायत है कि उनके द्वारा पुलिस को मदद के लिए फोन किया गया लेकिन पुलिस ने उनकी तत्काल मदद नहीं की। इससे यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया।

    Hero Image
    धनबाद से बिहार शरीफ जा रही बस में हथियार के बल पर लूटपाट

    जागरण संवाददाता, नवादा। नवादा शहर से होकर गुजर रही एक यात्री बस को नकाबपोश बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। उन्होंने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दर्जन भर यात्रियों के मोबाइल व गहने लूट लिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद( झारखंड) से बिहार शरीफ(नालन्दा) जा रही बुंदेला बस जैसे ही एनएच-20 सद्भावना चौक से होकर साईं मंदिर से होते हुए रजौली बस स्टैंड की तरफ बढ़ रही थी, तभी हथियार से लैश नकाबपोश बदमाश बस को रुकवा कर जबरन चढ़ गए।

    यात्रियों के बीच आक्रोश का माहौल

    हथियार के साथ यात्रियों को धमकाते हुए उनसे मोबाइल व गहने लूट लिए। इस बीच यात्रियों की शिकायत है कि उनके द्वारा पुलिस को मदद के लिए फोन किया गया, लेकिन पुलिस ने उनकी तत्काल कोई सहायता नहीं की। इससे यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया।

    घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर बुंदेलखंड थाना ओपी है। इधर, घटना के बाबत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि घटना की सूचना मिलते ही बुंदेलखंड थाना ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक सभी हथियारबंद बदमाश मौके से भाग निकले थे।

    सात मोबाइल लेकर भागे बदमाश

    घटना करीब सुबह तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश शहर के खुरी नदी की तरफ भाग निकले। इस घटना को लेकर शहरवासियों में रोष है। इंटरनेट मीडिया पर चर्चा हो रही है। पुलिस की मानें तो लूटपाट में सात मोबाइल बदमाश लेकर भाग निकले हैं।

    इसके अलावा, तीन-चार महिला यात्रियों से चेन व कान की बाली भी छीन ली गई हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गहनता से जांच की जा रही है। मामले को उजागर करने के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है। जल्द ही बदमाशों को पुलिस हिरासत में लेगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में फिर पुलिस पर हमला, दिवाली कार्यक्रम पर दो गुटों के बीच जमकर हुई फायरिंग; आरोपियों को जबरन छुड़ा ले गए; थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में दीपोत्सव पर शिवानंद की टिप्पणी 'राम विरोधियों' की हताशा: BJP, प्रभाकर मिश्र ने MDM पर सरकार को घेरा

    comedy show banner
    comedy show banner