Move to Jagran APP

महिला कॉलेज डालमियानगर अब में होगी बीसीए की पढ़ाई

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थानीय अंगीभूत इकाई महिला कॉलेज डालमियानगर में इस सत्र से बीसीए की पढ़ाई शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय ने 2020 सत्र से बीसीए की पढ़ाई की स्वीकृति प्रदान की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 06:13 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:13 PM (IST)
महिला कॉलेज डालमियानगर
अब में होगी बीसीए की पढ़ाई
महिला कॉलेज डालमियानगर अब में होगी बीसीए की पढ़ाई

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थानीय अंगीभूत इकाई महिला कॉलेज, डालमियानगर में इस सत्र से बीसीए की पढ़ाई शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय ने 2020 सत्र से बीसीए की पढ़ाई की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 60 सीटों पर नामांकन के लिए स्वीकृति मिली है। इसके लिए उन्होंने कुलपति डॉ. प्रो. देवी प्रसाद तिवारी को बधाई दी है। प्राचार्य ने कहा कि महिला शिक्षा के क्षेत्र में इसके अध्यापन से छात्राओं को रोजगार पाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से बीसीए अध्यापन प्रारम्भ करने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। इसके लिए कॉलेज में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करा लिया गया है। गत वर्ष कंप्यूटर कक्ष का वीसी ने उद्घाटन किया था। प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि जल्द ही यहां कुछ विषयों में पीजी की पढ़ाई की अनुमति भी मिल जाएगी, इसके लिए प्रयास जारी है। गौरतलब है 1965 में इस कॉलेज की स्थापना डालमियानगर बालिका विद्यालय में नाइट ट्यूटोरियल ग‌र्ल्स कॉलेज के रूप में की गई थी। 1979 में इसका नामकरण महिला कॉलेज, डालमियानगर किया गया। आज यह कालेज डेहरी के एसपी आवास के सामने 3.25 एकड़ भूमि पर स्थापित है। फिलवक्त इस कॉलेज में स्नातक कला प्रतिष्ठा स्तर तक कि पढ़ाई हो रही है। विश्विद्यालय का नैक ग्रेडेशन पाने वाला पहला कालेज होने का गौरव भी प्राप्त है। इस महाविद्यालय में इग्नू से कुछ विषयो में स्नातकोत्तर व डिप्लोमा कोर्स भी संचालित हो रहा है। इस वर्ष कॉलेज की छत्राओं के लिए 100 बेड का जननायक कर्पूरी ठाकुर बालिका छात्रावास भी उपलब्ध हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.