बगैर प्रतिनियुक्ति कार्य कराने पर बिफरे कार्यपालक सहायक
रोहतास। समाहरणालय स्थित जनता दरबार हॉल में रविवार को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ जिला इकाई की बै
रोहतास। समाहरणालय स्थित जनता दरबार हॉल में रविवार को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग में नव नियुक्त कार्यपालक सहायकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। नवनियुक्त कार्यपालक सहायकों द्वारा बताया गया कि प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व पंचायत स्तर के जन प्रतिनिधियों के अलावा अनुमंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा बिना किसी आदेश एवं प्रतिनियुक्ति के कार्यालय में बुलाकर कार्य कराया जा रहा है। जिससे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है। बहरहाल आवश्यकता से अधिक कार्य कराए जाने से उन्हें शारीरिक शोषण का भी शिकार होना पड़ रहा है। सदस्यों ने निर्णय लिया कि पंचायतों में पदस्थापित नवनियुक्त कार्यपालक सहायकों का शोषण बंद नहीं किया गया, तो संघ विरोध एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी सारी जवाबदेही संबंधित पदाधिकारियों की होगी। अध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति सरकारी कार्यों को समय पर निष्पादन को ले की गई है न की पंचायत से प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला में बिना किसी प्रतिनियुक्ति आदेश के कर शोषण करने के लिए। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी आलोक कुमार, सचिव रंजन कुमार सिंह, अविनाश दूबे, विनय दूबे, नंद किशोर पाठक, हैदर अली, दीपक, ब्रजेश, रविन्द्र, चंदन, अफाक, यशवंत, अक्षय, निलेश, आलोक, सूरज, नीरज, रंजीत, रामचंद्र, प्रेम प्रकाश, राजीव, जीतेन्द्र, पप्पु, रवि, आयुष, जय प्रकाश, ब्रज किशोर, अंकित, विकास, छोटन, दीनानाथ, गजाला प्रवीन एवं दिव्या भारती सहित अन्य कार्यपालक सहायक शामिल थे।