कान्हा की शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल
डेहरी-डालमियानगर इस समय श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो गया है।
रोहतास। डेहरी-डालमियानगर इस समय श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो गया है। जिला यदुवंशी सेना द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन बुधवार को किया गया। डालमियानगर के ईएसआई हॉस्पिटल स्थित श्री कृष्ण मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ डॉक्टर नीलम ने शंखनाद कर किया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण प्रत्यक्ष आराधना की शिक्षा देते हैं। यही परम सत्य की परम प्रकृति है। राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति ¨सह ने कहा कि शोभा यात्रा का उद्देश्य सर्व धर्म समभाव है। भगवान श्री कृष्ण सभी में प्रेम और सौहार्द को दर्शाते हैं। शोभा यात्रा में श्रद्धालु हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा जिस राह से गुजरी, वहां नंदगांव और वृंदावन सा ²श्य हो गया। शोभायात्रा में कान्हा और राधा की मनोहारी लीला देख सब निहाल हुए। विभिन्न वाहनों पर सवार राधा गो¨वद की झांकी निकाली गई। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच एकता चौक, रत्तू बीघा, जखीबीघा, अंबेडकर चौक, कर्पूरी चौक, पाली रोड होते डालमियानगर में संपन्न हो गया। नंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न शोभायात्रा में प्रखंड प्रमुख पूनम यादव, बिक्रमगंज के प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाल, राजद के नगर अध्यक्ष अमरेंद्र पाल, जदयू नेता अनिल ¨सह, पूर्व मुखिया नन्हकू ¨सह यादव, बेस लाल यादव, संजय ¨सह, रफीक अंसारी, नौजवान मिल्लत कमेटी के पीर मोहम्मद समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।