सिविल कोर्ट में मना अधिवक्ता दिवस
रोहतास। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिज्ञ संघ में शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति
रोहतास। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिज्ञ संघ में शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राममूर्ति ¨सह ने की।
उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति के साथ-साथ वे कुशल वकील भी थे। 1915 में वकालत की डिग्री प्राप्त किए थे, वहीं इसमें उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। वही सगीर अहमद ने कहा की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा व देश की आजादी को लेकर इन्होंने अधिवक्ता का कार्य छोड़ दिया। मौके पर कन्हैया ¨सह, ¨सहासन ¨सह, शैलेंद्र ओझा, अरुण ¨सह, तिवारी राधा कृष्ण पांडेय, श्रीश तिवारी, संजय तिवारी, बद्री नारायण चौबे, विरेंद्र ¨सह, अनिल कुमार, ब्रजेश ¨सह, बलबीर श्रीवास्तव, मीरा कुमारी, रामानंद ¨सह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।