पुलिस पर हमले का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
??????? ???? ?? ????? ?? ???? ??? ? ????? ?? ???? ?? ???? ??????????? ???? ?? ?? ?? ?????? ?? ???????? ?? ??? ??? ????? ?????????? ???? ?????? ?? ????? ?? ?? ???? ???? ??? ???????? ?? ???? ??? ??? ??
रोहतास। स्थानीय थाने की पुलिस ने सड़क जाम व पुलिस पर हमला कर वाहन क्षतिग्रस्त करने के के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अनील प्रसाद ने बताया की गत वर्ष बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से अकोढी़ निवासी दिनेश्वर यादव के पुत्र भरदुल कुमार की मौत हो गई थी। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दरिहट-अकोढी़गोला सड़क को जामकर दिया था। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष बिदालाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में 18 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपित अकोढ़ी निवासी राकेश यादव उर्फ लहरी यादव को शनिवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।