Move to Jagran APP

आहरों का लौटेगा अस्तित्व, पईन में दौड़ेगा पानी

रोहतास । अब आहरों का अस्तित्व लौटेगा। तालाब भी गर्मी में लबालब भरे मिलेंगे। पटवन के लिए पईन से किसान

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 05:29 PM (IST)
आहरों का लौटेगा अस्तित्व, पईन में दौड़ेगा पानी

रोहतास । अब आहरों का अस्तित्व लौटेगा। तालाब भी गर्मी में लबालब भरे मिलेंगे। पटवन के लिए पईन से किसानों के खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा। क्योंकि अब आहर, तालाब, पईन व जल निकायों के अतिक्रमण कर उसके अस्तित्व मिटाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जलाशयों व जल निकायों को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। लघु संसाधन विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने डीएम पंकज दीक्षित व संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विशेष अभियान के तहत अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश जारी किया है। फिलहाल जिले में कुल 69 योजनाएं ली गई है, जिसकी कुल प्राक्कल्लित राशि 7528.076 करोड़ है। जिले में सर्वाधिक योजनाएं दिनारा व तिलौथू में ली गई है। दो अक्टूबर से पूर्व ही इन जल निकायों से हर हाल में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है, जिससे दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य का उद्घाटन हो सके।

loksabha election banner

चयनित योजनाओं पर अतिक्रमणवाद की प्रक्रिया शुरू -चयनित योजनाओं पर अतिक्रमणवाद की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। 69 आहर , तालाब व जलाशयों को अतिक्रमण करने वालों पर अतिक्रमणवाद चला उन्हें शीघ्र मुक्त करने का आदेश भी अंचल अधिकारियों द्वारा दिया जा चुका है। संझौली सीओ आशीष कुमार ने बताया कि अंचल क्षेत्र अंतर्गत कुल पांच योजनाओं के लिए एक सौ से अधिक लोगों पर अतिक्रमणवाद चलाया जा रहा है। अन्य अंचलों में भी अंचलाधिकारियों द्वारा अतिक्रमणवाद चलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर प्रथम आदेश के तहत जिले में करीब ढाई हजार लोगों पर अतिक्रमणवाद चलाया जा रहा है।

कहते हैं अधिकारी सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। चयनित योजनाओं पर अतिक्रमणवाद चला उसे शीघ्र मुक्त कराने आदेश भी जारी किया गया है। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जल संचय को ले विशेष अभियान को प्राथमिकता के साथ ली गई है। पंकज दीक्षित डीएम ,  रोहतास

प्रखंड का नाम     -     कुल चिह्नित योजनाएं

संझौली          -          05

शिवसागर       -         03

तिलौथु        -             10

चेनारी          -           03

डेहरी             -          04

दिनारा            -          08

करहगर        -         05

नोखा            -           02

सासाराम       -           04

नौहट्टा            -         04

रोहतास         -          01

अकोढ़ी गोला   -     01

राजपुर              -   01

बिक्रमगंज          -   07

सूर्यपुरा              -   01

कोचस            -      02

काराकाट         -     03

दावथ                -   02

नासरीगंज          -     01

कोचस         -         02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.