मुहर्रम को ले सम्मानित किए गए 47 खलीफा
मुहर्रम को ले भारतीय जनता पार्टी अलपसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. कासीफ खां के नेतृत्व ।
रोहतास। मुहर्रम को ले भारतीय जनता पार्टी अलपसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. कासीफ खां के नेतृत्व व डीएम पंकज दीक्षित और एसपी सत्यवीर ¨सह की उपस्थिति में स्थानीय बस्ती मोड़ पर 47 मोहल्लों के खलीफा को शील्ड व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन संजय वैश्य ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत को आगे बढ़ाना है। बिना शांति व सबके सहयोग के देश को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। इस अवसर पर पर डीएम व एसपी ने सभी खलीफा को सम्मानित किया।
मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरताज हुसैन, डॉ. एजाज आलम, नप अध्यक्ष कंचन देवी, उपाध्यक्ष विजय महतो, पार्षद पूनम देवी, सरदार मानिक ¨सह, कमलेश महतो, सोनू ¨सहा, प्रतिमा देवी, शरतचंद संतोष, आबिद हुसैन, शाहजाद हुसैन, शाहिद अनवर, मो. नेयाज गुड्डू, शकील अख्तर, एजाज आलम, डॉ. शिवनाथ चौधरी, हाफिज राशिद एमाम, मुन्ना हलालखोर, माधुरी सोनी, राजकिशोर तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे।