विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरठुआ राइफल और 30 किलो मांस के साथ 3 शिकारी गिरफ्तार, कैमूर पहाड़ी पर वन विभाग ने की कार्रवाई 

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:57 PM (IST)

रोहतास में वन विभाग ने कैमूर पहाड़ी पर तीन शिकारियों को भरठुआ राइफल, 30 किलो वन्यजीव मांस और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. तीन आरोपी भरठुआ राइफल और वन्यजीव मांस के साथ पकड़े गए।

  2. वन विभाग ने रेहल चेकनाका, कैमूर पहाड़ी पर की कार्रवाई।

  3. राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के दौरान शिकारियों पर कड़ी कार्रवाई।

संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास)। कैमूर पहाड़ी पर स्थित रेहल चेकनाका के समीप शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक भरठुआ राइफल, लगभग 30 किलो वन्यजीव का मांस व एक होंडा लिवो मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों की पहचान लौड़ी गांव निवासी नीतीश उरांव व करन उरांव और जेमरदाग गांव निवासी विनोद उरांव के रूप में हुई है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपित वन्यजीव का शिकार करने के बाद उसका मांस बाइक पर लादकर रेहल की ओर आ रहे थे।

चेकनाका पर तैनात वनपाल आदित्य प्रियदर्शी, उज्वल सिंह व अंकुर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और तीनों को धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद तीनों को बरामद सामान व मांस के साथ रोहतास रेंज कार्यालय लाया गया। वहीं, जब्त राइफल के मामले में नौहट्टा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी कराई जा रही है।

डीएफओ स्टालिन फीडल कुमार के अनुसार वर्तमान में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत कैमूर पहाड़ी के जंगलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और आने-जाने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अवैध शिकार रोकने के लिए विभागीय गश्त तेज कर दी गई है और पकड़े गए आरोपितों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- वैशाली में पानी में थूकने के मामूली विवाद में बवाल, हाजीपुर-महनार NH-122B पर जमकर पथराव; 13 लोग घायल