दादी प्रकाशमणि की 12वीं पुण्यतिथि मनी
रोहतास। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रविवार को सेवा केंद्र हॉल में
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 06:01 PM (IST)
रोहतास। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रविवार को सेवा केंद्र हॉल में दादी प्रकाशमणि की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य संचालक वीके बबिता ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 1922 में सिध प्रांत में हुआ था। वह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की थीं। 14 वर्ष की अवस्था में ही उन्होंने अपना जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। उन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय व पांच राष्ट्रीय स्तर पर शांतिदूत पुरस्कार दिया गया था।
मौके पर वीके नीतू, सरिता, नवलेश, रवि, जनार्दन, रामानंद, कैलाश, अंबिका, लीली, रंभा, आशा, माया समेत अन्य उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें