कन्या विवाह की 12.50 लाख राशि वितरित
रोहतास। कन्या विवाह की राशि प्राप्त करने के लिए प्रखंड कार्यालय का दौड़ लगा रही महिलाओं को राहत मिली
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 05:44 PM (IST)
रोहतास। कन्या विवाह की राशि प्राप्त करने के लिए प्रखंड कार्यालय का दौड़ लगा रही महिलाओं को राहत मिली है। बुधवार को लगभग 250 लाभुकों के बीच राशि वितरित की गई। बीडीओ मो. असलम ने बताया कि सरकार द्वारा कन्या विवाह के लिए 32 लाख रूपये भेजे गए थे। वित्तीय वर्ष 2011-12 मे प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करते हुए 250 महिलाओं के बीच प्रति लाभुक पांच हजार रुपए की दर से 12 लाख 50 हजार रूपए का चेक दिया गया। उन्होंने बताया कि 2011 में प्राप्त आवेदनों का निपटारा करने के बाद बाकी बची राशि को 2012 के लाभार्थियों के बीच वितरित की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि जो लोग 2011 में आवेदन जमा किए हैं, वे प्रखंड कार्यालय आकर अपना चेक प्राप्त कर लें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें