होली का मिजाज हुआ हाई टेक
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : शहर के बाजार में होली के माहौल का असर दिखना शुरू हो गया है। एक
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : शहर के बाजार में होली के माहौल का असर दिखना शुरू हो गया है। एक ओर कपड़े व रेडिमेड के दुकानों पर खरीदारी हो रही है, दूसरी ओर मोदी की फोटो वाली पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। मुख्य बाजार के सुदामा स्टोर्स के मालिक मनीष केशरी बताते हैं की इस होली में एक से बढ़कर एक पिचकारी, हर्बल गुलाल व रंग आ गये है। हर्वल गुलाल व रंग महज 50.200 रुपये के भाव में यह बाजार में उपलब्ध है।
रेनबो कलर धुंआ इसमें कलर जलने पर रंगीन धुंआ निकलेगा। रंगीन चटाई बम-होली पर चटाई बम बाजार में उपलब्ध है इसे जलने पर आवाज होगी, लेकिन इसमे से रंग-बिरंगे प्रकाश निकलेगा। मैजिक ग्लास-इसमे रंग पहले से होता है। बस पानी में डालते ही रंग निकल आता है।