जब्त धान की अंचल कार्यालय पर हुई नीलामी
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 01:03 AM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 01:03 AM (IST)
संवाद सूत्र, अकोढ़ीगोला (रोहतास) : प्रखंड के केशोबिगहा से सात माह पूर्व एफसीआई के बोरे में जब्त धान की बुधवार को अंचल कार्यालय में सीओ कुमार नलीनीकांत ने नीलामी की। जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले शिव कुमार साह (गम्हरिया) को 65 क्विंटल जब्त धान 61115 रुपये में नीलाम किया गया। सीओ ने बताया कि सात माह से जब्त धान में कुछ खराब भी हो गया था। डीएम के निर्देश पर की गई नीलामी प्रक्रिया में कुल चार लोगों ने भाग लिया। जिनमें सर्वाधिक बोली लगाने वाली शिव कुमार साह को धान नीलाम किया गया। प्राप्त राशि को सरकारी खाते में जमा किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें