शंभू मंडल के दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई
पूर्णिया। शभू मंडल को जिला जदयू अध्यक्ष दोबारा चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। प्रखंड
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 02:18 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 02:18 AM (IST)
पूर्णिया। शभू मंडल को जिला जदयू अध्यक्ष दोबारा चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। प्रखंड जदयू महासचिव मो. समद ने गुलदस्ता भेंट करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि उनके स्नेह-प्रेम का प्रतिफल है कि कार्यकर्ताओं ने दोबारा जिलाध्यक्ष के पद पर काबिज किया। उन्होंने पार्टी को परिवार जैसा समझा तथा साथ लेकर चलते रहे। उनके सानिध्य में पूर्णिया में पार्टी दिन दूनी, रात चौगुनी विकास कर रही है। उनके पुन: निर्वाचित होने से एकबार फिर से पार्टी तथा कार्यकर्ताओं को उसी प्रकार प्यार मिलता रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें